-सुरजीत बजाज ने बनाया बिक्री का नया रिकॉर्ड, युवाओं की पहली पसंद बनी पल्सर
अनोखा तीर, हरदा। धनतेरस के पावन अवसर पर दोपहिया वाहनों की खरीदारी को लेकर बाजार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस दौरान बजाज की लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक पल्सर युवाओं की पहली पसंद बनी रही। सुरजीत बजाज के संचालक सुरेश विधानी ने बताया कि धनतेरस पर बजाज पल्सर की जिलेभर में ऐतिहासिक बिक्री दर्ज की गई। पूरे जिले में एक ही दिन में करीब 200 बजाज बाइक की बिक्री हुई। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी बजाज पल्सर लंबे समय से युवाओं के बीच लोकप्रिय है। दमदार इंजन, आकर्षक स्पोर्टी लुक, शानदार परफॉर्मेंस और आधुनिक फीचर्स के चलते ग्राहक इसे खास पसंद कर रहे हैं। विशेष रूप से पल्सर सीरीज के विभिन्न मॉडल युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। धनतेरस पर ग्राहकों के मिले शानदार प्रतिसाद से सुरजीत बजाज परिवार में उत्साह का माहौल है। संचालक सुरेश विधानी ने सभी ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों का विश्वास और प्यार ही प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी पूंजी है।
धनतेरस पर बजाज पल्सर की धूम, जिले में बिकीं 200 बाइक

Text Size:
0 Views
What do you think?




