Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

बाजार में महिला के झोले से पर्स उड़ाया, एक घंटे में पकड़ी गईं पांच महिलाएं

1 min read
21 2
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाजार आई एक महिला के झोले से पर्स निकाल लिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक घंटे के भीतर महाराष्ट्र के आकोला से आई पांच महिलाओं को पकड़ा। शिवम वाटिका कॉलोनी में रहने वाली सुरेखा गौर अपनी बेटी के साथ ऑटो से बाजार पहुंची थीं। ऑटो से उतरते ही चार महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और उनमें से एक ने झोले से पर्स निकाल लिया। पर्स में 10 हजार रुपए रखे थे, करीब दो मिनट बाद एक महिला लौटी और खाली पर्स के साथ मोबाइल झोले में रखकर चली गई।
सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड  हुई घटना
सुरेखा ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बाजार में तलाशी शुरू की। आरक्षक वीरेंद्र राजपूत और सचिन चौधरी ने बड़े मंदिर के पास फुटेज में दिख रही महिलाओं के हुलिए से मिलती पांच महिलाओं को पकड़ा और उनसे पूछताछ की। टीआई आरएस तिवारी ने लोगों से बाजार में खरीदारी के दौरान सतर्क रहने और संदिग्ध लोगों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भीड़ वाले इलाकों में चोरी की नीयत से आए लोग वारदात कर सकते हैं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply