गुरव मोहल्ले के महाराजा का भव्य आगमन आज

-10 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा
-आकर्षक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण का केंद्र

अनोखा तीर, हरदा। गणेश उत्सव को लेकर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बनने लगा है। खेड़ीपुरा स्थित गुरव मोहल्ले में गुरव मोहल्ले के महाराजा श्री गणपति बप्पा के भव्य आगमन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महाकाल गणेश उत्सव समिति, हरदा द्वारा आयोजित इस भव्य आगमन समारोह में इस बार 10 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी। रविवार, 13 सितंबर को शाम 6.30 बजे खेड़ीपुरा गुरव मोहल्ले से भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: गुरव मोहल्ले पहुंचेगी। शोभायात्रा में आकर्षक ब्रास बैंड, भव्य आतिशबाजी, शानदार लाइटिंग, डीजे साउंड, तात्या बिच्छू का पपेट शो और गोरिल्ला डांस सहित विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महाकाल गणेश उत्सव समिति के हरिओम काले ने बताया कि 10 फीट ऊंची भव्य गणपति प्रतिमा के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। समिति द्वारा शोभायात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं एवं माताओं-बहनों से बड़ी संख्या में शामिल होकर गुरव मोहल्ले के महाराजा के भव्य आगमन की शोभा बढ़ाने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

0 Views

Leave a Reply