Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

खेत में चारा लेने गया 15 साल का किशोर करंट की चपेट में आया, मौत

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याखेड़ी में शुक्रवार शाम करंट लगने से 15 साल के बच्चे की मौत हो गई। मोहित पिता महेश नागवेल मवेशियों के लिए चारा लेने खेत पर गया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, मोहित को शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे करंट लगा। घटना के बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मोहित के पिता महेश नागवेल ने बताया कि परिवार में मामी के निधन के कारण घर के पुरुष अंतिम संस्कार में शामिल होने नेमावर गए थे। महिलाएं भी शोक जताने के लिए मृतक के परिवार के पास गई थीं। इसी दौरान मोहित मवेशियों के लिए चारा लेने खेत पर गया था। मोहित ग्राम खमलाय में कक्षा 9 में पढ़ता था। वह दो भाई-बहनों में छोटा था। पिता के मुताबिक, मोहित उनका इकलौता बेटा था। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और करंट लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply