Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

घर में झूला झूलते समय 8 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शहर की जय होम्स कॉलोनी में शनिवार दोपहर घर में झूला झूलते समय 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, झूले की रस्सी बच्चे के गले में फंस गई थी। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कार्तिक राजपूत (8) के रूप में हुई है। स्कूल से आने के बाद कार्तिक घर में झूला झूल रहा था। इसी दौरान झूले की रस्सी उसके गले में फंस गई। कार्तिक शहर के मॉडल पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था।  उसके पिता नितिन राजपूत बंधन बैंक में काम करते हैं। घटना के समय वे किसी काम से छीपाबड़ गए हुए थे। कार्तिक की मां अपने छह माह के छोटे बेटे को दूसरे कमरे में सुला रही थीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

12 Views
What do you think?

Leave a Reply