दैनिक अनोखा तीर- ब्रेकिंग रिश्वत लेते थानेदार गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

दैनिक अनोखा तीर, हरदा। आज सिहोर जिले के थाना प्रभारी को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार सिहोर जिले के सश्यामपुर थाना प्रभारी एसआई अर्जुन जायसवाल को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त ने 25 हजार की रिश्वत लेते थाना प्रभारी श्यामपुर और नगर सैनिक अजय मेबाड़े गिरफ्तार कर लिया है । बताया जाता हैं कि फरियादी को धोखाधड़ी के छूटे केश में फसाने की धमकी देकर 50 हजार रूपये की मांगी थी रिश्वत । फरियादी अपनी गाड़ी चोरी की शिकायत लेकर पहुंचा था थाने। थाना प्रभारी द्वारा थाने में बैठाकर की गई थी मारपीट। आवेदक भगीरथ जाटव की शिकायत पर लोकायुक्त द्वारा की गई कार्रवाई।
लोकायुक्त भोपाल की टीम इस मामले में कार्यवाही कर रही हैं।

153 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!