Skip to content
Friday, 6 November 2026
नर्मदापुरम होशंगाबाद / नर्मदापुरम

गिरीश त्रिपाठी होंगे सोहागपुर थाना प्रभारी

2 min read
Text Size:

तरुण मेहरा, सेमरी हरचंद/सोहागपुर। पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत गिरीश त्रिपाठी को सोहागपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके थाना प्रभारी बनने की खबर से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में उम्मीद जगी है, वहीं अपराधी तत्वों में खौफ का माहौल देखा जा रहा है।
गिरीश त्रिपाठी का पिपरिया में कार्यकाल काफी प्रभावशाली माना जाता है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने चोरी, हत्या, लूट, फिरौती सहित विभिन्न गंभीर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया। कई चर्चित मामलों का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस विभाग में गिरीश त्रिपाठी की पहचान एक साफ-सुथरी छवि वाले अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में है। अपराधियों के खिलाफ उनकी सख्त कार्यशैली के कारण उनका नाम सुनते ही असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बन जाता है। पिपरिया क्षेत्र में भी उन्होंने अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर अपराधियों का जुलूस भी निकाल और कानून का राज कायम रखने का प्रयास किया था।
सोहागपुर क्षेत्र के नागरिकों को उम्मीद है कि त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और आमजन को बेहतर सुरक्षा का माहौल मिलेगा। वहीं पुलिस महकमे में भी उनकी नियुक्ति को कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि गिरीश त्रिपाठी के अनुभव और सख्त कार्यशैली का लाभ सोहागपुर क्षेत्र को मिलेगा तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply