मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु प्रेक्षक 15 जून तक संभाग के प्रवास पर रहेंगे

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2026 के पर्यवेक्षण के लिए शशि भूषण सिंह, भा.प्र.से. (सेवानिवृत्त) को नर्मदापुरम संभाग का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक शशि भूषण सिंह 10 जून से 15 जून 2026 तक नर्मदापुरम संभाग के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ जैन ने प्रेक्षक के प्रवास के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपे हैं, ताकि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।

0 Views

Leave a Reply