अनोखा तीर, सिवनी मालवा। क्षेत्र की शिवपुर पलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई की है। थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि आरोपी पंकज पिता हरिराम उम्र 43 वर्ष निवासी बादर खोह, थाना शिवपुर को उसके कब्जे से देशी एवं लाल मसाला क्वार्टर की पांच पेटियों के साथ धर दबोचा जप्ती में कुल 250 क्वार्टर कुल 41.760 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत 19 हजार 400 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके पर ही शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले को विवेचना में लेकर पुलिस अब शराब के स्रोत और नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है। थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
Views Today: 32
Total Views: 32

