Skip to content
Saturday, 17 October 2026
बैतूल

पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, बैतूल। थाना भैंसदेही पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 22 मार्च को मर्ग क्रं. 09/2026 धारा 194 बीएनएसएस की जांच के दौरान ग्राम बेलढ़ाना में हुई घटना के संबंध में देहाती नालसी प्राप्त हुई।  जांच के आधार पर थाना भैंसदेही में अपराध क्रं. 77/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरियादी संजू धोटे निवासी ग्राम बेलढ़ाना द्वारा रिपोर्ट किया गया कि दिनांक 21 मार्च की रात्रि लगभग 11:00 बजे उसके बड़े भाई राजू धोटे द्वारा अपनी पत्नी मालोबाई पर लाठी से प्राणघातक हमला किया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। उपचार हेतु बैतूल अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। मामला प्रथम दृष्टया हत्या का पाए जाने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विशेष टीम गठित कर आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसके फलस्वरूप आरोपी राजू धोटे को दिनांक 22 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा पत्नी पर किसी से फोन पर बात करने के शक के चलते मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।  थाना भैंसदेही से निरीक्षक राजेश सातनकर, उनि. आशीष कुमरे, उनि. प्रीति पाटिल, प्रआर पंजाबराव परते, आर सुनील उइके, आर मनोज, आर  तनवीर, मआर  चांदनी, मआर जिया की विशेष भूमिका रही है।

63 Views
What do you think?

Leave a Reply