Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

राम नाम का उद्घोष सुख-संपत्ति, यश-कीर्ति और भवसागर से पार करने का अचूक अस्त्र : डॉ. पाराशर

2 min read
Text Size:

 अनोखा तीर, हरदा। कलयुग में श्रीराम का भजन ही सभी सफलताओं का मूल मंत्र है। गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस में प्रभु श्रीराम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा है कि कलयुग केवल नाम आधारा, सुमिर-सुमिर नर उतरहिं पारा। केवल प्रभु श्रीराम का जोर से उद्घोष ही मनुष्य को संकट से पार करने वाला ही नहीं, बल्कि जीवन में सुख-संपत्ति, यश-कीर्ति एवं भवसागर से पार करने में सहायक सिद्ध होता है। उक्त उद्गार रामनवमी के अवसर पर प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा की तैयारियों संबंधी बैठक में समिति के प्रचार-प्रसार प्रभारी डॉ. एल.एन. पाराशर ने व्यक्त किए। उल्लेखनीय है कि आगामी 27 मार्च को रामनवमी पर श्री हिन्दू उत्सव समिति द्वारा प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रकार के आयोजन का यह दूसरा वर्ष है। आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है तथा तैयारियां पूरे जोश, उत्साह और उमंग के साथ जारी हैं। इसके तहत हरदा शहर को पूर्णत: भगवा रंग में रंगकर प्रभु श्रीराम के प्राकट्योत्सव की तैयारी की जा रही है। शनिवार को श्री हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आयोजित बैठक में हिन्दू नववर्ष के कैलेंडर का भी विमोचन उपस्थित सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। इस कैलेंडर का वितरण नगर संपर्क, मोहल्लों में घर-घर तथा शहर की दुकानों में किया जाएगा। साथ ही सभी से इस शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया जाएगा। आयोजित बैठक में जगदीश टांक, दर्शन सिंह गेहलोत, नरेन्द्र भांबू, रोहित अग्रवाल, जय कृष्ण चांडक, लक्ष्मण सिंह राजपूत, जगदीश राजपूत, किट्टी पटेल, दीपक नागराज, राहुल अग्रवाल, रोहित लाठी, अध्यक्ष मुन्ना लाल धनगर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शोभायात्रा को सफल बनाने हेतु अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

50 Views
What do you think?

Leave a Reply