Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

विश्व जंगल दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का अभियान

2 min read
Text Size:

-बच्चों को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ
अनोखा तीर, हरदा। विश्व जंगल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पौधों एवं वनों के संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष अरविंद रघुवंशी के निर्देशन में आयोजित किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंद्रशेखर राठौर, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिकारी सौरभ कुमार एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी सौरभ दुबे के मार्गदर्शन में नेहरू स्टेडियम हरदा में बच्चों को वनों के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पेरालीगल वॉलेंटियर रेखा विश्नोई ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण है, जंगल हैं, वन है, तो हम हैं। इनके बिना हमारा अस्तित्व संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि विश्व जंगल दिवस 21 मार्च को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य वनों और वनस्पतियों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके संरक्षण को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर बच्चों को वनों के संरक्षण, जल के समुचित उपयोग तथा प्रदूषण से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें समझाया गया कि पानी का उपयोग आवश्यकता अनुसार ही करें और व्यर्थ बह रहे पानी को रोकने का प्रयास करें। साथ ही आगामी वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। खेल अधिकारी राजेश बिलैया ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह प्याऊ लगाने एवं पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की बात कही। रेखा विश्नोई ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है।

58 Views
What do you think?

Leave a Reply