Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

राजेश माझी बने कहार महासंघ हरदा के जिला अध्यक्ष

2 min read
Text Size:

-पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
-नई ऊर्जा के साथ समाज को आगे बढ़ाने और युवाओं को जागरूक करने की उम्मीद  
अनोखा तीर, हरदा। कहार महासंघ द्वारा हरदा जिले के लिए नए जिला अध्यक्ष के रूप में राजेश माझी की नियुक्ति की गई है। इस अवसर पर महासंघ के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि राजेश माझी अपने नेतृत्व में समाज को नई दिशा देंगे और युवाओं को जागरूक करते हुए संगठन को मजबूत बनाएंगे। साथ ही यह भी उम्मीद जताई गई कि वे न केवल हरदा जिले में, बल्कि पूरे प्रदेश में कहार समाज को एकजुट कर एक नई पहचान दिलाने का कार्य करेंगे। इस दौरान कहार महासंघ के पदाधिकारियों ने आपस में मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सहायक प्रभारी अजय रैकवार, राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकाश कहार, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश रामगोपाल रैकवार, संगठन मंत्री राकेश ढोले, नर्मदापुरम संभाग अध्यक्ष विजेश राजगिरे, संभाग सचिव अनिल नायर, वंटी वर्मा, मोती सारदे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में राजेश माझी को बधाई देते हुए संगठन के हित में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई।

53 Views
What do you think?

Leave a Reply