Skip to content
Friday, 16 October 2026
नर्मदापुरम

आगजनी से ७ एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक

1 min read
Text Size:

– देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड, किसानों में आक्रोश
-ग्रामीणों ने खुद पाया आग पर काबू
अनोखा तीर, नर्मदापुरम। जिले के डोलरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कांदराखेड़ी में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तीन किसानों के खेतों में लगी करीब 7 एकड़ में फैली गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के बाद मौके पर मौजूद किसानों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। किसानों ने ट्रैक्टर और पेड़ों की टहनियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने समय रहते आग को फैलने से रोक लिया, जिससे एक बड़ी आगजनी की घटना टल गई। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर मौके पर नहीं पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब जाकर दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचा। इससे किसानों में आक्रोश देखा गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस घटना में प्रभावित किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

63 Views
What do you think?

Leave a Reply