Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

ट्रक-डंपर की भिड़ंत, ट्रक चालक की मौत, डंपर चालक गंभीर घायल

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, मसनगांव। नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे पर कांकरिया और बारंगी के बीच बनी पुलिया पर शनिवार रात करीब 11 बजे ट्रक और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार, डंपर चालक हरदा की ओर से रेत भरकर खिरकिया की तरफ जा रहा था, वहीं ट्रक एमपी 12 एच 2107 महाराष्ट्र से शक्कर लेकर मंडीदीप की ओर जा रहा था। दुर्घटना में ट्रक चालक अजमल राठिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल डंपर चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना रात में होने के कारण राहगीरों ने दोनों चालकों को वाहनों से बाहर निकालकर 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेत से भरे डंपर का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि शक्कर से लदा ट्रक खेत में पलट गया और शक्कर की बोरियां आसपास फैल गईं। दोनों वाहनों में हेल्पर नहीं होने के कारण चालक ही दुर्घटना का शिकार बने। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, कांकरिया और बारंगी के बीच सड़क की खराब स्थिति के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। साइड शोल्डर और सड़क के बीच ऊंचाई के अंतर के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने कई बार शासन से सड़क के किनारों पर मुरम बिछाकर समतल करने की मांग की है, लेकिन अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है।

57 Views
What do you think?

Leave a Reply