Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

जलगंगा संवर्धन अभियान …

2 min read
Text Size:

-स्वामी विवेकानंद कॉलेज में हुई परिचर्चा
-चलाया विशेष सफाई अभियान  
अनोखा तीर, हरदा।  जलगंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शासकीय स्वामी विवेकानंद कॉलेज हरदा में स्वच्छता एवं जल संरक्षण को लेकर जन अभियान परिषद  द्वारा संवाद, परिचर्चा,  विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और परिसर सहित आसपास के जल स्रोतों की सफाई की। विकासखंड संबंधित राकेश वर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में फैले कचरे को एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही जल स्रोतों के पास सफाई कर यह संकल्प लिया कि जल को गंदा नहीं होने देंगे और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाएंगे। इस दौरान विद्यार्थियों ने जल है तो कल है का संदेश देते हुए लोगों को भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।  शिक्षकों ने विद्यार्थियों के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित जल स्रोत समाज के स्वस्थ भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। जलगंगा अभियान के अंतर्गत इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज में जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ती रहे। अभियान के समापन पर शपथ दिलाई गई।   इस अवसर पर परामर्शदाता सुरेंद्र सिंह चौहान, संजय ठाटे, दीनबंधु गौर, श्रीमती जया सकल्ले, राधेश्याम विश्वकर्मा, सीएमसीएलडीपी विद्यार्थियों ने सहयोग किया।

51 Views
What do you think?

Leave a Reply