-आरक्षण बचाओ-संविधान बचाओ को लेकर हुई चर्चा
-पं.प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री और को लेकर दिया विवादित बयान
अनोखा तीर, हरदा। रविवार को शहर के नेहरू स्टेडियम में एससी-एसटी एवं ओबीसी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में बहुजन एकता महाआंदोलन आयोजित किया गया। इस जनसभा का उद्देश्य आरक्षण बचाओ और संविधान बचाओ था, जिसमें देश में आरक्षण खत्म करने के मुद्दे पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय नेता दामोदर यादव ने मंच से घोषणा की कि यह आंदोलन करणी सेना द्वारा इसी स्टेडियम में आरक्षण खत्म करने के मुद्दे पर की गई सभा के जवाब में आयोजित किया गया है। उन्होंने आरक्षण के खिलाफ बोलने वालों को चेतावनी दी। यादव ने आगामी 9 जून को हरदा में एक बड़े आंदोलन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में यह तय किया जाएगा कि 2028 के विधानसभा चुनावों में जिले की दोनों विधानसभा सीटों से नीली और पीली क्रांति के माध्यम से विधायक चुने जाएंगे। उन्होंने एससी-एसटी और ओबीसी समुदायों से मिलकर प्रदेश में एक नई राजनीतिक ताकत बनाने और चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया।
पं. धीरेंद्र शास्त्री को अनपढ़-गंवार कहा
दामोदर यादव ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और कुबेरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा पर विवादित बयान दिए। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को अनपढ़ और गंवार जैसे अमर्यादित शब्दों से संबोधित किया, जबकि पंडित प्रदीप मिश्रा पर बेलपत्र चढ़ाकर पास होने का दावा करने का आरोप लगाया। करणी सेना के आंदोलन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मनुवादी लोग देश से आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं, लेकिन हम इसे कभी खत्म नहीं होने देंगे। उन्होंने पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज को सही ठहराया और कहा कि आरक्षण का विरोध करने वालों पर लाठी ही चलनी चाहिए। यादव ने स्थानीय विधायक डॉ. आर.के. दोगने पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस वर्ग से वे विधायक बने हैं, यदि वे बहुजनों के साथ खड़े होते हैं तो उनकी ताकत दोगुनी या चौगुनी हो जाएगी, अन्यथा उनका अस्तित्व भी पता नहीं चलेगा।
यह रखी मांगे
यूजीसी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग कानून लागू करें
-वन अधिकार कानून 2006 के समस्त कानून को शक्ति से लागू किया जाए, जिससे सामुदायिक अधिकार और व्यक्तिगत अधिकार देना सुनिश्चित किया जाए।
-आदिवासी बहुल क्षेत्र पैसा एक्ट पूर्णत लागू किया जाए। एससी-एसटी एक्ट को मजबूत किया जाए तथा उसमें दी जाने वाली राहत राशि को बढ़ाया जाए।
-अंतर जाति विवाह करने वाले युवक वाले युवक युवतियों को शासन द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप 5 लाख राशि दिया एवं सुरक्षा प्रदान की जाए।
-ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाई जाए
-संविधान एवं देश के महापुरुषों के खिलाफ अमर्यादित बयान देने वाले पर कार्रवाई की जाए।
-आईएएस संतोष वर्मा को कारण बताओं नोटिस सहित केंद्र को निलंबन हेतु लिखित पत्र निरस्त किया जाए एवं अनिल मानिक हत्या कांड के फरार मुख्य आरोपी कांग्रेस नेता धरमू उर्फ धर्मेंद्र पटेल की शीघ्र गिरफ्तारी की जाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने एससी-एसटी की भूमि का धोखाधड़ी से रजिस्ट्री नामांतरण किया गया उसे भूमि को मुक्त कराकर असली मालिक को उसका मालिकाना हक दिलाया जाने।
-पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाने, सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाए एवं एससी एसटी अधिकारी कर्मचारी की प्रमोशन आरक्षण की प्रक्रिया जल्द लागू की जाने सहित अन्य मांगे की है।

Views Today: 30
Total Views: 30

