– केंद्रीय कृषि मंत्री के क्षेत्र में मांगी जा रही खुलेआम रिश्वत
अनोखा तीर, बुधनी। प्रदेश की महिलाओं को लाड़ली बहन बनाने वाले केंद्रीय कृषि मंत्री मामा शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले की बुदनी विधानसभा में लाड़ली बहनों को मां बनने पर अस्पताल में रिश्वत के रुपए देने पड़ रहे हैं। बुदनी अस्पताल में बच्चों के जन्म के बाद परिजनों से बधाई के तौर पर रुपए लिए जा रहे हैं। बधाई की राशि सुनकर आपके कान खड़े हो जाएंगे। बच्चें को सौंपने के 4000 रुपए की मांग परिजनों से की गई। लेकिन मामले में 1500 रुपए देकर सौदा पटा। पूरा मामला 3 फरवरी का है। बुदनी निवासी वशीम पिता हबीब की पत्नी को डिलेवरी के लिए भर्ती किया गया था। लेकिन स्टॉफ द्वारा 4000 रुपए की मांग की गई। इसके बाद पूरा मामले में 1500 रुपए दे भी दिए। लेकिन यह मामला उजागर हुआ तो 1500 रुपए शिकायत कर्ता को वापस कर दिए गए। इस पूरे मामले की शिकायत बीएमओ से शिकायत कर्ता ने खिलित में क है। वशीम ने बताया कि महिला की डिलीवरी के बाद अस्पताल कर्मियों ने उनसे 4000 रुपए की मांग की। जब परिजनों ने यह कहते हुए विरोध किया कि सरकारी योजना के तहत प्रसव सेवाएं पूरी तरह नि:शुल्क है। तब स्टाफ ने कथित तौर पर नवजात शिशु को सौंपने के नाम पर 1500 रुपए अतिरिक्त वसूल लिए। परिजनों ने बताया कि उस समय मां और बच्चे की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता थी, यही वजह रही कि उन्होंने मजबूरी में पैसे दे दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी बरोडिया एमएस ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं, जिनके आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Views Today: 20
Total Views: 20

