– प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हरदा आई रीना बोरासी सेतिया
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने के बाद रीना बौरासी सेतिया शुक्रवार को पहली बार हरदा आई। यहां कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष मोहन सांई के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। उन्होंनें कहा कि प्रदेश में महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है। महिला कांगे्रस की कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें सक्रिय किया जा रहा है। वहीं पार्टी में उनकी सहभागिता को सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंनें यह भी कहा कि महिला कांग्रेस की लगनशील कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने का काम करेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने स्थानीय मुद्दों को भी उठाया। कहा कि हरदा-आशापुर मार्ग पर पहले भी करोडा़े रूपए खर्च किए गए थे। वहीं आने वाले दिनों में फिर करोड़ों रूपए खर्च कर मार्ग की मरम्मत की जाना है। उन्होंनें मरम्मत कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। कहा कि पहले 9 करोड़ रूपए और अब 12 करोड़ रूपए खर्च होंगे। इससे तो यह ठीक होता कि मार्ग का नवनिर्माण किया जाता। इस मौके पर उन्होंनें मक्का कृषकों की भी बात रखी। कहा कि हरदा में मक्का की बंपर पैदावार हुई है। लेकिन, किसानों को मक्का उचित भाव नही मिला है। रीना बौरासी सेतिया ने हरदा में ठेला व गुमठी लगाकर धंधा करने वाले लोगों को संरक्षण देने की भी मांग की। पत्रकारवार्ता के बाद प्रदेशाध्यक्ष ने महिला कांग्रेस की पदाधिकाारी व कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई, विधायक डॉ आरके दोगने, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिला ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द व्यास, किसान नेता रविशंकर शर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Views Today: 2
Total Views: 66

