सरकारी स्कूल में बच्चों के साथ जन्मदिन मनाती हैं कु.रानी राठौर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिला शासकीय चिकित्सालय हरदा के लेब एवं ब्लड बैंक में कार्यरत कर्मचारी कुमारी रानी राठौर भोपाल से हरदा आने के बाद प्रतिवर्ष अपना जन्मदिन सरकारी स्कूलों में बच्चों के साथ मनाती हैं। वे सरकारी स्कूलों में बच्चों के साथ केक काटकर एवं मिठाइयां बांटकर अपना जन्मदिन मनाती हैं। कुमारी रानी राठौर द्वारा अलग-अलग स्कूलों में बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गर्म कपड़े, पानी की केन, पंखे सहित अन्य जरूरत का सामान भी प्रदान किया जाता है। इसी क्रम में शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला देवतालाब को साउंड सिस्टम भेंट स्वरूप दिया गया। इस अवसर पर शाला परिवार के सभी बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधान पाठक नारायण मातवा सहित भरत अमकरे, उमेश चंद सारन, जवाहरलाल शिवपुररे एवं प्रीति सोनी उपस्थित रहे।

89 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!