सर्व ब्राह्मण युवा वाहिनी ने शहर में निकाली वाहन रैली,जय श्री परशुराम के उद्घोष से गूंजा रैली मार्ग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार बड़वाह- शहर में सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में परशुराम जयंती महोत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।जिसके तहत सर्व ब्राह्मण युवा वाहिनी द्वारा शहर में वाहन रैली निकाली गई । जो शनिवार शाम करीब 6 बजे नागेश्वर मंदिर परिसर से रैली प्रारंभ हुई । जो नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी। इस दौरान जिस मार्ग से रैली निकली।वह मार्ग जय जय श्री परशुराम के जयकारो से गूंज उठा । रैली निकालने के पूर्व महासभा अध्यक्ष राजेंद्र जोशी,दिलीप शर्मा,नवीन दुबे ने पूजन कर रैली को रवाना किया । इसके बाद युवा वाहिनी अध्यक्ष पीयूष शर्मा के नेतृत्व में अपने-अपने दो पहिया वाहनों के माध्यम से समाज के युवा एवं वरिष्ठजन इस वाहन रैली में सम्मिलित हुए। रैली नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ वाहन रैली का स्वागत भी किया गया । मार्ग में बाइक सवार युवाजन बड़े उत्साह के साथ भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जिनके द्वारा हाथों में केसरिया एवं जय परशुराम लिखे ध्वजो को लहराया जा रहा था। नगर के विभिन्न मार्गो से होकर निकली रैली का समापन शाम करीब 7 बजे हाऊसिंग बोर्ड स्थित निजी स्कूल परिसर में हुआ। यहां महासभा अध्यक्ष श्री जोशी ने सभी का स्वागत किया। युवा वाहिनी अध्यक्ष पीयूष शर्मा ने इस रैली में सम्मिलित होने वाले सभी युवाओ एवं वरिष्ठजनों का आभार माना।इस दौरान पूर्व युवा वाहिनी अध्यक्ष रोहित डालुका,विशी व्यास ने भी संबोधित किया। यातायात व्यवस्था को लेकर बड़वाह टीआई बलराम सिंह राठौर अपने अधीन पुलिसकर्मियों के साथ सक्रिय नजर आए।

धूमधाम से निकलेगा शहर में चल समारोह—– 

 

परशुराम जयंती महोत्सव के तहत अंतिम दिन रविवार को भगवान परशुराम जी का चल समारोह निकाला जाएगा। इसके पहले हर वर्ष अनुसार शाम चार बजे नागेश्वर मंदिर परिसर में ही समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं विप्रजनों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही भगवान परशुराम की 4 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस,क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला, नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता,कार्यपालन यंत्री अलिंद देशपांडे के करकमलो से होगा।इसके बाद शाम को परिसर से भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमे समाजजन बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे। महासभा अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र जोशी ने सभी समाजजनो से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Views Today: 2

Total Views: 1038

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!