Skip to content
Friday, 6 November 2026
होशंगाबाद / नर्मदापुरम

वन विभाग को मिली बड़ी सफलता 27 नाग सागौन की लकड़ी जप्त

1 min read
Text Size:

 

बसंत मांझी बुदनी /सागवान की तस्करी नाकाम, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई…मुखबिर की सूचना पर सीहोर डीएफओ मदनलाल के निर्देश पर बुधनी वन परिक्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। डीएफओ ने वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं उपवन मंडल अधिकारी सुकृति ओसवाल को सूचना दी कि भेरूंदा क्षेत्र से एक पिकअप वाहन में सागवान की लकड़ी अवैध रूप से होशंगाबाद की ओर ले जाई जा रही है…सूचना मिलते ही बुदनी वन विभाग की एक विशेष टीम का गठन किया गया और उसे सलकनपुर की दिशा में रवाना किया गया। रास्ते में वर्धमान कंपनी फैक्ट्री के पास संदिग्ध वाहन को रोक लिया गया। तलाशी में पिकअप वाहन से लगभग 27 चौरस सिल्ली सागवान लकड़ी बरामद की गई वाहन को तत्काल जब्त कर वन परिक्षेत्र कार्यालय बुधनी लाया गया है, जहां आगे की पूछताछ और जांच जारी है।

509 Views
What do you think?

Leave a Reply