मां नर्मदा जयंती महोत्सव के पूर्व एसडीएम ने की संस्था सदस्यों के साथ बैठक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

30 जनवरी को मां नर्मदा के अभिषेक पूजन के साथ होगा जयंती महोत्सव का आगाज

विकास पवार बड़वाह – मां नर्मदा जयंती महोत्सव का आयोजन 30 जनवरी से प्रारंभ होने जा रहा है ।जो 4 फरवरी को महाआरती और भंडारे प्रसादी के साथ सम्पन्न होगा ।इस भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार दोपहर 12 बजे जनपद पंचायत बड़वाह सभाकक्ष में अनुविभागीय अधिकारी प्रताप सिंह अगास्या ने विभागीय अधिकारी और मां मेंकल सेवा संस्था सदस्यों की आवश्यक बैठक ली ।जिसमें तहसीलदार शिवराम कनासे,जनपद सीईओ कंचन डोंगरे,एसडीओपी अर्चना रावत,थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर,नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता,महिम ठाकुर उपस्थित रहे ।इस दौरान जयंती महोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर संस्था सदस्यों ने अधिकारियों को अपने अपने सुझाव दिए ।इस दौरान निलेश रोकड़िया ने कहा कि आयोजन के चलते इंदौर ईच्छापुर से गुजरने वाले छोटे बड़े वाहनों को नर्मदा मार्ग की बजाय नहर से घूमाकर निकाला जाए ।वही आयोजन के दौरान लोडिंग डंपर और टिप्पर वाहनों को किसी वैकल्पिक मार्ग से निकाले ।ताकि श्रद्धालुओं को आवागम में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े ।वही छः दिवसीय आयोजन के दौरान ओंकारेश्वर डेम से छोड़ने वाले पानी का जल स्तर कम करवाए । उन्होंने थाना प्रभारी श्री राठौड़ से कहा कि आम नागरिक की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नर्मदा तट पर छः दिनों के लिए एक चार की गार्ड लगवाए । वही नपाध्यक्ष श्री गुप्ता से नर्मदा घाट पर विचरण करने वाले आवरा पशु और सूअर की रोकथाम के लिए कर्मचारियों को तैनात करने की बात कही। उन्होंने नर्मदा पर आयोजन के चलते श्रद्धालुओं के लिए नपा द्वारा चलित शौचालय खड़े करवाने और प्रतिदिन दो बार उसकी साफ सफाई करने की बात कही ।

सुबोध आरस ने कहा कि नगर पालिका प्रतिदिन

दो पानी के टैंकर नपा से उपलब्ध करवाए ।

अस्थाई अतिक्रमण हटाए और घाट पर नहीं लगाए हाथ ठेले —- 

उक्त बैठक में एसडीएम श्री अगास्या ने नावघाट खेड़ी पंचायत के मौजूद सरपंच,सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि उस भव्य आयोजन में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं का आवागम होता है ।जिनकी व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर नदी के सड़क मार्ग पर कोई हाथ ठेले नहीं लगाए, और आवागमन के मार्ग पर अस्थाई अतिक्रमण हटाए ।

वही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नगर की सुरक्षा समिति सदस्यो को तैनात करे । संस्था सदस्यों ने कहा कि पंजाब पेट्रोल पंप से नर्मदा जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनों तरफ जंगली कांटेदार झाड़ियां सड़कों की तरफ झुक रही है ।जिनकी काट छाट करवाई जाए ।ताकि किसी भी श्रद्धालुओं को आवागमन के दौरान सड़क मार्ग के किनारे चलने में आसानी हो ।इस मौके पर संस्था सदस्यों ने कहा कि जयंती महोत्सव के अंतिम दिवस हजारों की तादात में स्थानीय और बाहरी श्रद्धालु आते है ।जिनके वाहन पंजाब पंप के समाने रिक्त स्थान पर ही पार्क करवा दिए जाते हैं ।जबकि इस अंतिम दिवस बाहरी पुलिस बल तैनात रहता है ।जो व्यवस्था के मद्देनजर किसी भी व्यक्ति के वाहनों को कार्यक्रम स्थल तक नहीं जाने देते हैं । ऐसी स्थिति में संस्था सदस्यों को भंडारे या अन्य किसी सामग्री को वाहन से कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए भी परमिशन नहीं दी जाती है ।इस परमिशन की कुछ ऐसी व्यवस्था की जाए,जिससे संस्था का लोडिंग वाहन कार्यक्रम स्थल तक आ सके ।इस बात पर एसडीओपी श्रीमती रावत ने कहा कि आप संस्था के कुछ

 मुख्य सदस्य के नाम और एक वाहन के नंबर सहित हमे आवेदन देना ।हम उन नाम और वाहन नंबर के लिए आईडी कार्ड बनवा देंगे ।उल्लेखनीय है कि श्री रोकड़िया ने सभी अधिकारियों से निवेदन करते हुए कहा कि इन आयोजन के चलते शाम 6 से रात 12 बजे तक किसी भी हाल में विद्युत कटौती नहीं हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए । गौरतलब है कि बैठक संपन्न होने के बाद एसडीएम श्री अगास्या सहित समस्त अधिकारीगण नर्मदा घाट पर होने वाले धार्मिक आयोजन और मेले ग्रांउड का निरीक्षण करने पहुंचे । जहा व्यवस्थाओं को लेकर पंचायत के जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Views Today: 2

Total Views: 700

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!