Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

आज ‘भारत पर्व’ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, प्रदर्शनी भी लगेगी

1 min read


हरदा-
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी की शाम 7 बजे से लोकतंत्र का लोकोत्सव ‘भारत पर्व’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभा कक्ष में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा ‘‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’’ कार्यक्रम अंतर्गत भारत के संविधान तथा हमारे संविधान निर्माताओं के विषय में जानकारी के लिये चित्र प्रदर्शनी का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में संस्कृति विभाग द्वारा राज्य स्तर से भेजे गये कलाकारों के दल अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें सुमित दुबे एवं साथियों द्वारा बुन्देली लोकगीत और अंकित आठिया एवं साथियों द्वारा बधाई, नौरता लोकनृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

342 Views

Leave a Reply