हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान संगोष्ठी में कई समर्थकों के साथ बालोदिया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश के नेतृत्व के निर्देश अनुसार संविधान गौरव अभियान के तहत जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन मल्हार स्मृति मंदिर में हुआ। उपरोक्त संगोष्ठी में भाजपा अजा मोर्चा जूनियर मण्डल अध्यक्ष प्रेम बालोदिया अपने कई समर्थकों के साथ ढोल-ढमाकों से हिस्सा लेने पहुंचे। चौपाटी स्थित शिव मंदिर से बालोदिया हाथों में बाबा साहब का चित्र लेकर अपने समर्थकों के साथ जय भीम, बाबा साहब अमर रहे के नारों के साथ कार्यक्रम स्थल मल्हार स्मृति मंदिर पहुंचे और मुख्य वक्ता के रूप में आए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं आलोट विधायक डॉ चिंतामणि मालवीय के विचारों को सुना। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, विधायक मनोज चौधरी, जिपं अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, निगम अध्यक्ष रवि जैन, नंदकिशोर पाटीदार, बहादुर मुकाती, संजय दायमा, मनीष सोलंकी, संतोश पंचोली, गौतमसिंह राजपूत, भेरूलाल अटारिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र वर्मा, ओम जोशी, मनोहरसिंह बैरागढ़, पंकज वर्मा, मनीष दांगी, पंकज घारू, गणेश अटल आदि उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 590

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!