Skip to content
Friday, 6 November 2026
होशंगाबाद / नर्मदापुरम

हाई स्कूल पढ़ने वाले शिक्षकों का प्रशिक्षण प्रारंभ – बेस्ट ऑफ फाइव पद्धति हुई समाप्त

2 min read
Text Size:

नर्मदापुरम:- लोक शिक्षण संचालनालय एवं शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष बेस्ट फाइव पद्धति समाप्त हो गई है तथा अब सभी विद्यार्थियों को सभी विषयों में पास होना आवश्यक होगा। शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए हाई स्कूल अंग्रेजी के शिक्षकों के प्रशिक्षण का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तत्वाधान में शासकीय एस.एन.जी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में  गत दिवस 09 अक्टूबर को किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अंग्रेजी विषय में माध्यमिक शिक्षकों को आने वाली भाषा संबंधी समस्याओं को बच्चों को आसान एवं सरल विधियों से सिखाने हेतु प्रशिक्षित करने के साथ साथ शिक्षकों का उन्मुखीकरण करना था। प्रशिक्षण में नर्मदापुरम के सभी विकासखंड से आए अंग्रेजी के 113 प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। यह प्रशिक्षण अंग्रेजी के मास्टर ट्रेनर किशोर काटकर एवं श्रीमती वैशाली सोनी द्वारा विभिन्न सत्रों में दिया गया। प्रशिक्षण में अंग्रेजी भाषा की त्रैमासिक मासिक परीक्षा संबंधी बच्चों की तैयारी में आने वाली विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया।

इस तरह के एक दिवसीय शैक्षणिक गुणवत्ता प्रशिक्षण आगामी 3 माह तक आयोजित किए जायेंगे। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जिला सहायक परियोजना अधिकारी राजेश गुप्ता, ए.पी.सी. विनोद तिवारी एवं जिला आई टी सेल समन्वयक सुनील सायलवार एवं सभी हाई स्कूल में अंग्रेजी पढ़ने वाले शिक्षक उपस्थित थे।

318 Views
What do you think?

Leave a Reply