गणेश सहकारी संस्था की आईलमील बिक्री के लिए 10 अक्टूबर तक सीलबंद निविदा आमंत्रित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन:-गणेश सहकारी विपणन संस्था मर्यादित खरगोन की पुरानी आईलमील के विक्रय के लिए 10 अक्टूबर को दोपहर 03 बजे तक सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई है। निविदाएं 10 अक्टूबर को दोपहर 03 बजे तक प्राप्त की जावेगी तथा उसी दिन 3ः30 बजे उपस्थित निविदाकारों के समक्ष खोली जाएगी। निविदा फार्म 01 हजार रुपये नगद जमा कर 05 अक्टूबर से संस्था कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं।

पुरानी आईलमील मशीन जहां है जैसी स्थिति में है उसी स्थिति में दी जाएगी। आईलमील मशीन निकालने, ले जाने का परिवहन व्यय तथा समस्त टेक्स की जिम्मेदारी कमेटी द्वारा चयनित निविदाकार की रहेगी। आईलमील मशीन का न्यूनतम निर्धारित मूल्य 12.50 लाख रुपये रखा गया है। निविदाकार को न्यूनतम मूल्य की 10 प्रतिशत राशि संस्था के नाम से डिमांड ड्राफ्ट (राष्ट्रीयकृत बैंक) अर्नेस्ट मनी के रूप में टेंडर के साथ प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। टेंडर स्वीकृत होने की दशा में चयनित निविदाकार को विक्रय राशि का 25 प्रतिशत तत्काल संस्था में जमा करना होगा तथा शेष राशि 01 महीने के अंदर जमा करना होगा। इसके पश्चात् आईलमील मशीन हस्तांतरित की जावेगी।

समयावधि में राशि जमा नहीं होने पर टेंडरकर्ता द्वारा जमा राशि राजसात कर ली जाएगी। आईलमील मशीन का अवलोकन संस्था कार्यालय पर कार्यालयीन समय व कार्य दिवस पर किया जा सकता है।

Views Today: 2

Total Views: 296

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!