न्यू स्टेप मिडिल स्कूल के शिक्षकों एवं बच्चों ने चलाया स्वच्छता अभियान लगाई झाड़ू

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश

सेमरी हरचंद- स्वच्छता अभियान के अंतर्गत व्यौहार स्वच्छता संस्कार ही स्वच्छता की थीम पर न्यू स्टेप मिडिल स्कूल सेमरी हरचंद द्वारा स्वच्छता प्रेरक के सहयोग से स्वच्छता रैली निकाली गई जोकि कुशवाहा मोहल्ला स्थित न्यू स्टेप मिडिल स्कूल से मुख्य मार्गो से निकाली गई एवं अनेकों समाज सेवी एवं शाला परिवार द्वारा श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। जिसमे ग्राम के सरपंच चेतन मीना, स्वच्छता प्रेरक अजय सिंह राजपूत, गणमान्य नागरिक शिवप्रसाद पटेल, देवेंद्र कुशवाह, प्रीतम विश्वकर्मा, जय नारायण बागड़ी, स्कूल संचालक धनीराम मौर्य, प्रधान अध्यापिका शैलजा मौर्य, वरिष्ठ शिक्षिका संगीता मालवीया, सीमा मालवीया, महेश कुशवाहा, भोले राम पटेल, रावेंद्र पटेल, सुनील बेलवंशी, सिया मालवीया, कामनी मौर्य, विनीता कुशवाहा, प्रिंसी शर्मा, भारती कुशवाह एवं समस्त शाला परिवार ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया संस्था संचालक धनीराम मौर्य ने सभी नागरिकों प्रेरकों एवं शाला परिवार का आभार व्यक्त किया, और नगर को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नगर में साफ सफाई बनाए रखने की अपील की।

Views Today: 2

Total Views: 532

Leave a Reply

error: Content is protected !!