Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
खरगोन

जिला अस्पताल में आयुष्मान शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

1 min read
Text Size:

20 से 30 सितंबर तक चलाया जाएगा आयुष्मान पखवाड़ा


खरगोन:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अति महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत निरामय योजना  23 सितंबर 2018 से शुरू की गई है। 6 वर्षों के सफलतापूर्वक संचालन के उपलक्ष्य में 20 से 30 सितंबर तक आयुष्मान आपके द्वार थीम पर इस वर्ष का आयुष्मान पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें हर दिन अलग-अलग कार्यक्रमांे का आयोजन किया जायेगा। इस आयुष्मान पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में जागरूकता लाना है तथा अधिक से अधिक आयुष्मान हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाना है।

आयुष्मान पखवाड़ा के अंतर्गत मेरा अस्पताल आयुष्मान के अंतर्गत जिला अस्पताल खरगोन में 20 सितंबर को आयुष्मान शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह चौहान, आरएमओ डॉ. धीरेंद्र सोनी, अस्पताल आयुष्मान नोडल डॉ. दिलीप सेप्टा, हॉस्पिटल मैनेजर, नर्सिंग मेट्रॉन और सभी अस्पताल कर्मचारी उपस्थित थे।

408 Views
What do you think?

Leave a Reply