Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

शिक्षा सत्र शुरू हुए 3 महीने बाद भी नहीं आए फंड

2 min read
Text Size:


शिक्षक नहीं करा पा रहे कार्य


दो सालों से ऑनलाइन डल रही थी राशि


अनोखा तीर, सोडलपुर।
ग्राम सहित पूरे विकासखंड की समस्त प्राथमिक माध्यमिक हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों को नए सत्र में खुले लगभग तीन माह हो गए, लेकिन अब तक उनके खातों में राशि का लेनदेन शुरू नहीं हुआ है। जिससे पूरे विकासखंड के शिक्षक प्राचार्य परेशान हो रहे हैं। नए सत्र खुलते ही स्कूलों में कई सामग्रियों की आवश्यकता होती है, लेकिन खातों में राशि नहीं होने से स्कूल की छोटी-मोटी समस्याएं खत्म नहीं हो रही हैं। कई शिक्षकों ने तो उधार में स्टेशनरी सहित अन्य सामग्री लाकर व्यवस्था बना ली है, लेकिन अब व्यापारी उनसे राशि मांग रहे हैं, लेकिन खातों का लेनदेन शुरू नहीं हुआ है। जिस कारण शिक्षक संतुष्ट जवाब नहीं दे पा रहा है, लेकिन अभी भी कई शिक्षक ऐसे हैं जो राशि के अभाव में अपने स्कूलों में व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। स्कूलों में बिल्डिंग मरम्मत, स्टेशनरी सहित अन्य साफ सफाई से संबंधित सामग्री लगती है, जिसके लिए शासन की ओर से समस्त स्कूलों को राशि भी मदानुसार आवंटित की जाती है। जिसे साल भर में खर्च करना रहता है, लेकिन इस वर्ष अब तक यह प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, जिस कारण शिक्षक अपने स्कूलों के छोटे-छोटे कार्य और स्टेशनरी नहीं ला पा रहे हैं। जिला शिक्षा विभाग को इस और ध्यान देकर जल्द व्यवस्था सही कराना चाहिए।

इनका कहना है…
जिले के समस्त प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में 25 प्रतिशत की राशि आवंटित हो गई है । शिक्षक यह राशि खर्च कर सकता है। वही हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी में पूरी 100 प्रतिशत राशि खातों में पहुंच चुकी है। बिल लगाकर वह राशि डाल सकते हैं।
बलवंत पटेल, शिक्षा अधिकारी हरदा

364 Views
What do you think?

Leave a Reply