Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
नर्मदापुरम होशंगाबाद / नर्मदापुरम

डिप्‍टी कलेक्‍टर ब्रजेन्‍द्र रावत बने पिपरिया एवं असवन राम चिरामन बने सोहागपुर के एसडीएम

1 min read
Text Size:

नर्मदापुरम– कलेक्‍टर सोनिया मीना ने 04 सितंबर को प्रशासनिक कार्य सुविधा के दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ संयुक्‍त कलेक्‍टर एवं डिप्‍टी कलेक्‍टर के मध्य कार्य विभाजन आदेश जारी किया है। उक्त आदेश आगामी आदेश पर्यन्त कार्य हेतु जारी किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार डिप्‍टी कलेक्‍टर ब्रजेन्‍द्र रावत को अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व एवं अनुविभागीय दण्‍डाधिकारी पिपरिया का दायित्‍व सौंपा गया है। वहीं प्रभारी डिप्‍टी कलेक्‍टर असवन राम चिरामन को अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व एवं दण्‍डाधिकारी सोहागपुर का दायित्‍व सौंपा गया है। संयुक्‍त कलेक्‍टर अनिल कुमार जैन को उपखण्‍ड मजिस्‍ट्रेट एवं नजूल अधिकारी नगर नर्मदापुरम का दायित्‍व सौंपा गया है। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

580 Views
What do you think?

Leave a Reply