Skip to content
Sunday, 11 October 2026
खरगोन

बालिकाओं ने दुपट्टे, बैग, पेन एवं क्लिप की सहायता से खुद की रक्षा करने की तकनीक दिखाई

2 min read
Text Size:

39वे वार्षिक अधिवेशन में टूर एन्ड ट्रेवल सेक्टर के सदस्य पहुंचे महेश्वर

अनोखा तीर खरगोन- इंडियन एसोशियेशन ऑफ टूर ऑपरेटर के 39वे वार्षिक अधिवेशन में देश के 1200 से अधिक टूर एन्ड ट्रेवल सेक्टर के सदस्यों ने प्रदेश में सहभागिता की। त्रिदिवसीय अधिवेशन के उपरान्त 10 दल प्रदेश के विभिन पर्यटन स्थलों पर भ्रमण पर आये हैं। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकाश सिंह के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत आज पर्यटन स्थल महेश्वर में इंडियन एसोशियेशन ऑफ टूर ऑपरेटर के टूर एन्ड ट्रेवल सेक्टर के 24 प्रतिभागियों ने अहिल्याबाई की नगरी में महेश्वर में अहिल्याबाई का किला, नर्मदा घाट भ्रमण किया। परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षित पर्यटन मित्रांे एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं द्वारा अतिथियों का पारम्परिक तरीके से स्वागत किया गया। पर्यटन के जिला नोडल अधिकारी नीरज अमझरे ने बताया कि सहयोगी संस्था वसुधा विकास धार के माध्यम से अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर में नाविक प्रशिक्षण ले चुकी पर्यटन सखियों द्वारा अतिथियों को नर्मदा घाट के दर्शन कराये एवं नौका की सैर कराई। उन्ही पर्यटन सखियों में से गाइड का भी कार्य कर सभी को घाट निर्माण की कथा से लेकर माहेश्वरी साड़ी की रोचक कहानी सुनाई। महिलाओं को पहली बार नाविक का कार्य करते देख सभी अतिथि बहुत खुश हुए। इसके बाद नर्मदा घाट पर शासकीय कन्या शिक्षा परिसर महेश्वर की आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी छात्राओं द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण का डेमो दिया गया। जिसमें छात्राओं द्वारा किक, पंच एवं ब्लॉक से स्वयम् की रक्षा के साथ ही रोड साइड फाइट की तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें दुपट्टे, बैग, पेन एवं क्लिप की सहायता से खुद की रक्षा करने की तकनीक दिखाई गई। अतिथियों द्वारा छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना की गई।

320 Views
What do you think?

Leave a Reply