विकास पवार बड़वाह – अब भारतीय जनता पार्टी ने अपना सदस्यता अभियान संगठन पर्व के रूप में प्रारम्भ कर दिया है ।इस संदर्भ में शुक्रवार को खरगोन में एक बैठक आयोजित की गई ।इस बैठक में बडवाह के लिए भी सदस्यता अभियान प्रभारी का दल भी नियुक्त किया गया। जिसमे रोमेश विजयवर्गीय,अंकित गुप्ता,रवि एरन तथा ऐश्वर्य उमडेकर को प्रभारी बनाकर अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी सोपी गई । रोमेश विजयवर्गीय ने बताया की इस अभियान के संबंध में 27 अगस्त को बडवाह में एक बैठक आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है की खरगोन में आयोजित बैठक के मुख्य अतिथि इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव रहे। उक्त बैठक में बड़वाह से जिला महामंत्री महिम ठाकुर,नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता,उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ।
भाजपा ने सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में किया प्रारम्भ

211 Views




