भक्ति-भाव से निकली पत्रकार एकता कावड़ यात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर से मेलडेरेश्वर महादेव मंदिर तक निकली कावड़ यात्रा।

नागरिकों ने कावड़ यात्रा का पुष्पवर्षा व सेवा स्टॉल लगाकर किया स्वागत।

खरगोन (मनीष मडाहर ) चतुर्थ श्रावण सोमवार नगर के भावसार मोहल्ला स्थित श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर से कसरावद रोड स्थित श्री मेलडेरेश्वर महादेव मंदिर तक पत्रकार एकता कावड़ यात्रा निकाली गई। देश-प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली, विश्व के कल्याण व निमाड़ अंचल में अच्छी बारिश की कामना के साथ निरंतर द्वितीय वर्ष में निकली कावड़ यात्रा में नगर के 125 से अधिक पत्रकार बंधु शामिल हुए। हाथों में भगवा व राष्ट्रध्वज लिए सर्वधर्म समभाव का उदाहरण बनी कावड़ यात्रा का अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा व सेवा स्टॉल के माध्यम से भव्य स्वागत हुआ। इंद्रदेव ने भी कभी तेज तो कभी रिमझिम फुहारों से कावड़ियों का स्वागत किया।सोमवार प्रातः 10 बजे भगवान श्री सिद्धनाथ महादेव जी की पूजा-अर्चना, अभिषेक कर व कावड़ में गंगा जल भरकर पत्रकारों ने प्रस्थान किया।

भोले-शंभू, भोलेनाथ… हर-हर महादेव के जयकारों से कावड़ यात्रा मार्ग गूंज उठा। कावड़ यात्रा दोपहर करीब 1ः30 बजे नगर के प्रमुख मार्गों से होकर श्री मेलडेरेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। भगवान श्री मेलडेरेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना, गंगा जल से अभिषेक व आरती की गई। पत्रकार यात्रा में पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा, टीआई बीएल मंडलोई आदि ने शामिल होकर उत्साहवर्धन किया। एनवीडीए रेस्ट हाउस पर भोजन प्रसादी पश्चात पश्चात कावड़ यात्रा का समापन हुआ।भक्ति गीतों पर जमकर थिरकेकावड़ यात्रा में शामिल पत्रकार बंधु बैंड-बाजे व सांउड सिस्टम से गूंजते भक्ति गीत-भजनों पर जमकर थिरके। आगे भगवान भोलेनाथ का रूप धरे पत्रकार प्रवीण पाल चल रहे थे। कावड़ यात्रा झंडा चौक, सराफा बाजार, गुरु नानकदेव चौराहा, एमजी रोड, श्रीकृष्ण टॉकीज चौराहा, बिस्टान रोड तिराहा, बस स्टेंड, गजानंद सोनी तिराहा, फव्वारा चोक, टीआईटी काम्प्लेक्स, जवाहर मार्ग, राधा वल्लभ मार्केट, आरती टॉकीज, डायवर्शन रोड, महाराणा प्रताप चौक, नवग्रह पुल, कलेक्टोरेट, सुखपुरी, मनीष मार्केट होते हुए कसरावद रोड स्थित श्री मेलडेरेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।

Views Today: 6

Total Views: 382

Leave a Reply

error: Content is protected !!