Skip to content
Monday, 2 November 2026
खरगोन

हर घर तिरंगा अभियान – कलेक्टर एसपी ने बुलेट चला कर दिया संदेश

3 min read
Text Size:

खरगोंन : जिले के कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, विधायक बालकृष्ण पाटीदार और पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने जब देश प्रेम से ओत प्रोत होकर 11 अगस्त को खरगोन डीआरपी लाइन से अमर शहीद लांस नायक स्वर्गीय राजेंद्र यादव के स्मारक स्थल तक भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली। सर्वप्रथम विधायक बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा, एसडीएम भास्कर गाचले ने अमर ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया। बारिश को देखते हुए बाइक रैली की जगह कार रैली का निर्णय लिया गया, किंतु बारिश बंद होने पर कलेक्टर श्री शर्मा स्वयं बाइक पर बैठ गए और एसपी श्री मीणा उनके साथ बैठे। विधायक श्री पाटीदार ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरे रास्ते में भारत माता की जयकारे लगाते हुए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं पूर्व सैनिकों ने उत्साह पूर्वक एवं देशभक्ति से ओत प्रोत बाइक रैली जब अमर शहीद लांस नायक स्व. राजेंद्र यादव स्मारक स्थल पर पहुंची तो हाथों में तिरंगा लिए सभी ने प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर शहीद को नमन किया।

 पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने वीर शहीदों की शहादत को नमन करते हुए कहा कि जिनकी वजह से हमें आजादी मिली है, उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। रिटायर्ड आर्मी पर्सनल के सीने पर लगे तमगो को देखकर कहा कि यह तमगे ऐसे ही नहीं मिले हैं,  जब इन बहादुर सैनिकों ने जंगल, विकट पर्वतों पर सेवा दी, देश की सुरक्षा व युद्ध में लड़ाई की तब ये तमगे मिले हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने पुलिस के जवानों की शहादत को भी भावपूर्ण नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने देश के वीर बलिदानों को नमन करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत संपूर्ण जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा रैली एवं शहीद स्मारकों पर जाकर नमन किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस मात्र एक दिवस का समारोह न बनकर हमारी भावनाओं से जुड़े इसका प्रयास किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस की इस वर्षगांठ पर हम सभी हमारे घरों, सार्वजनिक स्थानों, कार्यलयों में अभियान के तहत तिरंगा झंडा लगाए। जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की जानकारी मिल सके। इस अवसर पर अमर बलिदानी लांस नायक शहीद स्व. राजेंद्र यादव जिन्होंने कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, उनकी माता श्रीमती मायाबाई यादव एवं उनकी पुत्री सुश्री मेघा यादव का सम्मान शॉल श्रीफल व पुष्प गुच्छ देकर किया गया।

 इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक तरुणेन्द्र सिंह बघेल, मनोहर सिंह बारिया, एसडीएम भास्कर गाचले, सीएमओ एमआर निगवाल, पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री विजय सिंह पंवार भूतपूर्व सैनिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता सदस्य राधेश्याम पाटीदार के साथ एसडीओपी, तहसीलदार आदि रैली में शामिल हुए।
359 Views
What do you think?

Leave a Reply