Skip to content
Monday, 2 November 2026
देवास

पुलिसकर्मियों ने कार से बाइक सवार को मारी टक्कर, पैर फे्रक्चर, पुलिस नही लिख रही रिपोर्ट

2 min read
Text Size:


निजी अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर की कार्यवाही की मांग


देवास। पुलिसकर्मियों द्वारा अपनी कार से बाइक सवार को टक्कर मारकर उसकी सहायता करने की बजाय झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देने एवं स्थानीय पुलिस द्वारा रिपोर्ट नही लिखे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस चौकी करनावद थाना हाटपिपल्या के आरक्षक उमेश चौहान एवं जीवनसिंह चौहान ने कार से टक्कर मारकर घायल करने एवं स्थानीय पुलिस द्वारा दुर्घटना की रिपोर्ट नही लिखे जाने संबंधि शिकायत जिले के ग्राम बरखेडा सोमा निवासी आनंद पिता ब्रदीलाल ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह प्रतिदिन मजदुरी कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता है। दिनांक 03.08.2024 को वो अपने गांव बरखेडा सोमा अपनी मोटर साईकल क्रं. एमपी 41 झेड.डी. 7468 से आ रहा था। उसके पीछे करनावद पुलिस चौकी, थाना हाटपीपल्या में पदस्थ उमेश चौहान एवं जीवनसिंह चौहान अपनी कार आर्टिगा क्रं. एमपी 44 झेड.ए. 6041 से तेज गति से आ रहे थे। जिन्होंने रामदेव जी मंदिर के पास पीछे से मेरी मोटर साईकल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सडक पर गिर गया और कार उसके पेर पर चढ गई, जिससे उसका पेर फेक्चर हो गया। दोनो पुलिसकर्मियों ने मुझे अस्पताल पहुचाने की बजाय उसके साथ मारपीट करते हुए झूठे प्रकरण में फसाने की धमकी दी। पीडित आनंद ने करनवाद पुलिस चौकी में रिपोर्ट लिखाने हेतु आवेदन दिया, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट न लिखते हुए अपनी कार से टक्कर मारने वाली पुलिसकर्मियों को बचाने का प्रयास किया। पीडित के परिजनों का कहना है घायल आनंंद का उपचार देवास शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। लेकिन घटना के बाद से पुलिस द्वारा अब तक किसी प्रकार की कार्यवाही नही की गई। पीडित घायल एवं परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मांग की है कि दोनो आरोपियो की कार जप्त कर एससी, एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही किया जाए।

150 Views
What do you think?

Leave a Reply