Skip to content
Monday, 2 November 2026
बैतूल मध्य प्रदेश

कल भैंसदेही आएंगे मुख्यमंत्री

2 min read
Text Size:


कमिश्नर, आईजी और कलेक्टर ने किया निरीक्षण


अनोखा तीर, बैतूल। संभाग आयुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी, पुलिस महानिरीक्षक  इरशाद वली एवं कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भैंसदेही आगमन की पूर्व तैयारी का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 अगस्त को भैंसदेही के अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कमिश्नर नर्मदापुरम संभाग कृष्ण गोपाल तिवारी, आईजी इरशाद वली, डीसीआर गणेश जायसवाल ने कार्यक्रम स्थल और मुख्यमंत्री के हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। आयुक्त श्री तिवारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हेलीपैड स्थल से मुख्य पहुंच मार्ग तक सड़क की मरम्मत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक निश्चल झरिया, एसडीम सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।


मुख्य द्वार करें सुसज्जित


आयुक्त श्री तिवारी ने कहा कि मुख्य द्वार को सुसज्जित करते हुए कार्यक्रम के आयोजन की गरिमामयी तैयारी करें। उन्होंने कहा कि बरसात के पानी की निकासी की व्यवस्था भी पहले से रखें। उन्होंने कहा कि योजनाओं में लाभान्वित चिन्हित हितग्राहियों की बैठक व्यवस्था पृथक से की जाए। बैठक व्यवस्था सुगम बनाई जाए। इस दौरान मंच पर पहुंचकर निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार पर स्थित टूटे गेट को हटाने नगर परिषद सीएमओ को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों के साथ मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था सगम बनाए जाने के निर्देश दिए। अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल के चारों और पैदल निरीक्षण किया गया। इस दौरान मार्ग पर बजरी डालने और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए जर्जर दीवार को तोड़े जाने के निर्देश दिए। स्टेडियम से सटी गुंमठियों को 12 अगस्त को बंद रखे जाने तथा मुख्य रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। इसके अलावा आयुक्त एवं अधिकारियों ने सीएम राईज स्कूल का भी निरीक्षण किया।

250 Views
What do you think?

Leave a Reply