5 अगस्त को नगर में निकलेगी भगवान नागेश्वर की शाही पालकी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 पालकी यात्रा में शामिल होंगे अयोध्या की तर्ज पर प्रभु श्री राम

बड़वाह:-नगर के प्रतिवर्ष निकलने वाली अधिष्ठाता भगवान नागेश्वर की शाही पालकी यात्रा इस वर्ष भी श्रावण माह के तीसरे सोमवार 5 अगस्त को नगर के मुख्य मार्गो से निकाली जाएगी। परंपरागत रूप से निकलने वाली इस शिव पालकी यात्रा के लिए आयोजक नगर हिंदू संगठन सदस्यो द्वारा भव्य स्तर पर तैयारिया की जा रही है। जिसको लेकर संगठन सदस्यों की कई आवश्यक बैठक हो रही । जिसमे नगर में निकलने वाली 38 वी पालकी यात्रा की तैयारियों को लेकर संगठन सदस्य विचार विमर्श कर आयोजन की रणनीति तैयार कर रहे है।उल्लेखनीय है की इस वर्ष नगर हिंदू संगठन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोमेश विजवर्गीय ने बताया की इस अनुपम एवम ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे नगर के आर्थिक जनसहयोग से राशि एकत्र करने के साथ ही इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया जा रहा है। विजयवर्गीय ने बताया की इस वर्ष भी पालकी यात्रा में घुड़सवार,बेंड,ढोल व ताशा पार्टियों के साथ भगवान शिव की दो मन मोहक झांकियो सहित कुल पांच झांकियां शामिल रहेगी। साथ ही देवास के सुमधुर भजन गायक द्वारका मंत्री अपनी भजन मंडली के साथ भगवान शिव के मर्यादित भजनों की प्रस्तुति देंगे।  

भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के बाद यात्रा होगी प्रारंभ

श्रावण माह के तीसरे सोमवार नागेश्वर मंदिर में विराजित भगवान नागेश्वर का वैद पाठी ब्राह्मणों द्वारा विशेष पूजन अर्चन के साथ रुद्राभिषेक किया जाएगा। जिसके बाद भगवान भोलेनाथ फूलो से सुसज्जित पालकी में सवार होकर ढोल ताशो की गूंज के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इस दौरान नगर के युवाओं की टोली यात्रा मार्ग पर डमरू एवम झांझ की सुरीली ध्वनि एवम भोले शंभू भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान करते चलेंगे।

शाही पालकी नागेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के झंडा चोक,गोल बिल्डिंग, एम जी रोड , मेन चोराहा,जयस्तंभ चौराहा, कुम्हार मोहल्ला,विनोबा मार्ग होकर गणगौर घाट से सराफा बाज़ार से होकर पुनः नागेश्वर मंदिर पर पहुंचेगी। जहा रात्रि देर रात्रि महाआरती और प्रसादी वितरण के साथ इस आयोजन का समापन होगा ।

भगवान रामजी की झांकी रहेगी आकर्षण का केंद्र  

पालकी यात्रा में इस वर्ष अयोध्या में विराजित भगवान राम की तर्ज पर हुबहू जीवंत झांकी भी शामिल होगी । जो पालकी यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहेगी । गौरतलब है की इस वर्ष अयोध्या में विराजित भगवान राम के बालरूप की प्रतिमा की जीवंत झांकी मुबई के कलाकारों द्वारा यात्रा के दौरान भक्तो के बीच प्रस्तुत की जाएंगी । जो यात्रा में विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। साथ ही विशाल कद के बाहुबली हनुमानजी व भोले की बारात भी यात्रा में सुसज्जित होकर शामिल होगी। इस ऐतिहासिक आयोजन में हर वर्ष आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के महिला,पुरुषो और युवाओं की भीड़ भी उमड़ने लगी है। जिसको देखते हुए उनकी सहभागिता को ओर बड़ाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र की लोकप्रिय भजन मंडलियों को भी यात्रा में शामिल करने का निमंत्रण दिया गया है। नगर हिंदू संगठन के अध्यक्ष रोमेश विजवर्गीय एवम सभी संगठन सदस्यों ने इस धार्मिक आयोजन में नगर के सभी शिव भक्तो से शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

261 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!