अधिकारियों ने किया नदी घाटों का भ्रमण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

वर्षा एवं बढ़ते जल स्तर का आकलन किया आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

तरुण मेहरा, नर्मदापुरम – तवा बांध के गेट खुलने से नर्मदा नदी में जलस्तर बढ़ा है, वर्षा का दौर भी जारी है ऐसी स्थिति में कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश पर जिले के अधिकारियों ने कल रात्रि से ही नर्मदा नदी के विभिन्न घाटों का भ्रमण कर वर्षा एवं जल स्तर का आकलन किया। घाटों का निरीक्षण कर अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। संभावित बाढ़ के दौरान नदी घाटों के आसपास रहने वाले लोगों के लिए चिन्हित किए आश्रय स्थलों का भी भ्रमण कर सभी व्यवस्थाएं देखी। आश्रम स्थलों पर सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद है। सेठानी घाट में नर्मदा नदी का जलस्तर कल रात्रि 10 बजे 951.40 फिट था। जिला कमांडेंट होमगार्ड राजेश जैन एवं नगर पालिका अधिकारी श्रीमती हिमेश्वरी पटले ने रात्रि में एवं 3 जुलाई की प्रातः भी सेठानी घाट पहुंचकर अदयतन स्थिति का अवलोकन किया। सभी व्यवस्थाएं देखी। प्रातः 9 बजे तक सेठानी घाट का जलस्तर 954.70 फिट था। अपर कलेक्टर डीके सिंह एवं एसडीएम श्रीमती नीता कोरी ने बांद्रा भान पर दिवस बसेरा एवं सांगा खेड़ा बाल भेंट में बने आश्रम स्थल का निरीक्षण किया। आश्रय स्थल में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।

सिवनीमालवा जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रुति चौधरी ने ग्राम पंचायत चांदवड का भ्रमण किया, जिन घरों में ज्यादा बारिश का पानी भरता है उन घरों के निवासियों को समझाइए दी एवं चर्चा की। सरपंच एवं रोजगार सहायक को ऐसी स्थिति में लोगों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। लोगों के लिए वहां पर आश्रम स्थल बनाए गए हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत उमरिया के ग्राम पापन में नर्मदा नदी के घाट का निरीक्षण किया। जलस्तर ठीक है। पुलिया से भी पानी नीचे है। मौके पर ही ग्राम वासियों से चर्चा की गई। सोहागपुर तहसीलदार अलका इक्का ने रेवा बनखेड़ी का भ्रमण किया एवं नर्मदा नदी के घाट का अवलोकन किया। गांव का भी भ्रमण कर पानी निकासी की जगह का निरीक्षण किया। पानी अभी घाट से नीचे है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बाढ़ के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

Views Today: 2

Total Views: 458

Leave a Reply

error: Content is protected !!