यह बात गलत है !

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर का चांडक चौराहा है। जहां चौराहे पर पर्याप्त जगह के अभाव में दिनभर अव्यवस्थाएं हावी रहती है। जिसके चलते शहरवासियों को खासी असुविधा होती है। जानकारी के अनुसार शहर में बढ़ती आबादी का असर यहां की ट्राफिक व्यवस्था पर देखने को मिलने लगा है। पहले जो चौक-चौराहे बड़े एवं खुले-खुले नजर आते थे। वही चौक-चौराहें अब छोटे नजर आते हैं। इसकी मुख्य वजह बढ़ता आवागमन है। वहीं दूसरी ओर शहर की इस आंतरिक व्यवस्था को लेकर नगर सरकार की पहल अपेक्षित है, जो भविष्य को दृष्टिगत रखकर यहां व्यवस्था का विस्तार अपेक्षित हैं। इसमें शहर के कई सथान शामिल है। इसके अलावा मुख्य बाजार क्षेत्र से बड़े वाहनों की आवाजाही को डायवर्ट करने की आवश्यकता भी जोर पकड़ने लगी है। क्योंकि , बाजार में भीड़ , पार्किंग का टोटा तथा बेलगाम ट्राफिक व्यवस्था को चरमरा देते हैं। यही वजह है कि लोग दो टूक कह देते हैं, कि यह बात गलत है।

114 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!