Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

मुल्लाजी का नाला… समुचित साफ-सफाई, निकास बहाल

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भीषण गर्मी के मद्देनजर नगर पालिका द्वारा समस्त वार्डो के अलावा नालों की समुचित साफ-सफाई का अभियान छेड़ दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को दूध डेयरी से इन्दौर रोड के बीच मुलाजी का नाले की सफाई की। जेसीबी की मदद से जगह-जगह फंसे कचरे को बाहर निकाला गया। जिससे नाले का निकास बहाल हुआ है। सफाई दरोगा संदीप कलौसिया ने बताया कि दूध डेयरी से लेकर रौनक बिहार कालोनी, मेजर जोशी समेत अन्य इलाकों में नाला साफ किया है। वहीं नाले से बहार निकाले गए कचरे को टे्रक्टर-ट्राली के जरिये निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया, ताकि प्लास्टिक समेत अन्य कचरा उड़कर नाले में ना पहुंचे। उन्होंनें बताया कि अभियान में जन स्वास्थ्य अमले की सक्रिय भूमिका रही। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

133 Views
What do you think?

Leave a Reply