-हेमंत गोस्वामी बने कार्यकारी अध्यक्ष
अनोखा तीर, हरदा। सनाढ्य ब्राह्मण समाज नगर इकाई के अध्यक्ष संदीप स्वामी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया है। कार्यकारिणी के विस्तार में हेमंत गोस्वामी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विस्तारित कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में कृष्णमुरारी पचौरी, सुरेश पस्टारिया, प्रमोद जोशी एवं हरिमोहन शर्मा को दायित्व सौंपा गया है। उपाध्यक्ष पद पर अनुराग करोलिया, विशाल तिवारी, आशीष पाराशर, आशीष शुक्ला एवं जितेंद्र जोशी को नियुक्त किया गया है। सचिव के रूप में आदित्य जनोरिया, सह सचिव नितिन स्थापक एवं संजू दुबे को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष हरीश जोशी एवं जयप्रकाश पाराशर को बनाया गया है। मीडिया प्रमुख के रूप में विवेक पाराशर को दायित्व सौंपा गया है। संगठन मंत्री के रूप में अजय शर्मा, संदीप दुबे, मोहन दुबे, मनदीप दुबे, संदीप दुबे, रवि पाठक एवं आदित्य तेनगुरिया को नियुक्त किया गया है। उत्सव प्रभारी के रूप में कुलदीप दुबे, विपिन शर्मा, पप्पू पाराशर, अक्षय दुबे, नमन शर्मा, अंकित शर्मा, संजय शर्मा एवं सुनील दुबे को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कार्यकारी सदस्य के रूप में कपिल शर्मा, आलोक पिपलोनिया, मुकेश शर्मा, निखिल जोशी, आयुष दुबे, मयंक तिवारी, आयुष दुबे एवं नीरज पांडे को नियुक्त किया गया है।
Views Today: 10
Total Views: 10

