Skip to content
Saturday, 31 October 2026
यह बात गलत है

यह बात गलत है

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह क्षेत्र के ग्राम खिड़कीवाला में बीच गांव का दृश्य है। जहां साफ-सफाई के अभाव के नाली बुरी तरह चौकहो जाने से गंदगी का वातावरण बना हुआ है। जिस पर जिम्मेदार लोगों द्वारा ध्यान नही देने के कारण ग्रामवासी खासे परेशान हैं। जिससे निजात पाने के लिये रविवार को बुजूर्ग ग्रामीणों को मोर्चा संभालना पड़ा। इस दौरान  नाली से कचरा बाहर निकाला गया। करीब एक घंटे की  मशक्कत के बाद नाली में पानी का बहाव सुनिश्चित हुआ। इस बारे में ग्रामवासियों ने बताया कि पंचायत का गांव में स्वच्छता पर को ई खास ध्यान नही है। जिसके चलते आए दिन ये समस्या आम बात हो गई है। जिससे ग्रामीणों को खासकर महिलाएं व बच्चों को परेशान होना पड़ रहा था। उन्होंनें यह भी कहा कि बारिश से पहले गांव की सभी नालियों की सफाई बेहद जरूरी है, अन्यथा बरसात में गांव का यह चौक तलैया में तब्दील होने से इंकार नही कर सकते हैं। बहरहाल स्थिति यह है कि यहां से गुजरने वाले अन्य ग्रामों के लोग इतना तो जरूर बोलते हैं, कि यह बात गलत है।

240 Views
What do you think?

Leave a Reply