Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

नारायण नामदेव बने नर्मदापुरम संभागीय उपाध्यक्ष

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली, मध्यप्रदेश इकाई भोपाल के अध्यक्ष एमएल नामदेव की सहमति से नर्मदापुरम संभाग में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें संरक्षक गणेश मालवीय बैतूल, संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र जानोरिया इटारसी, संभागीय उपाध्यक्ष पत्रकार नारायण नामदेव हरदा, संयुक्त सचिव लोकेश सिलारपुरिया हरदा एवं आशीष खापरे नर्मदापुरम, तथा सलाहकार मोहित नामदेव बैतूल को मनोनीत किया गया है। पत्रकार नारायण नामदेव को संभागीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर इष्ट मित्रों, समाजजन एवं परिजनों ने बधाई प्रेषित करते हुए शुभकामनाएं दीं। संभागीय उपाध्यक्ष पत्रकार नारायण नामदेव ने अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली, मध्यप्रदेश इकाई भोपाल के सभी पदाधिकारियों एम एल नामदेव, दीपक नामदेव, हरिशंकर नामदेव, महिला अध्यक्ष शशिकांता नामदेव, युवा कार्यकारिणी अध्यक्ष दीपक नामदेव सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उसे वे पूरी ईमानदारी और लगन से समाजहित में निभाएंगे।

34 Views
What do you think?

Leave a Reply