ऑटो चालक सम्मान समारोह, 50 से अधिक चालकों का हुआ सम्मान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर, हरदा में विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को समर्पित ‘ऑटो चालक सम्मान समारोहÓ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन ऑटो चालकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना था, जो प्रतिदिन विद्यार्थियों को सुरक्षित घर से विद्यालय और विद्यालय से घर पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाते हैं।  समारोह में ऑटो रिक्शा संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें राधेश्याम माली सचिव, नरेंद्र कौशल उप सचिव, राजेश सोनी अध्यक्ष एवं नंदकिशोर धार्मिक उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा। हरदा क्षेत्र के 50 से अधिक ऑटो चालकों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी चालकों को विशेष उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य देवानंद सोनार एवं राजेंद्र तिवारी ने कहा कि ऑटो चालक बच्चों की सुरक्षा की पहली कड़ी हैं। डायरेक्टर संदीप केकरे ने चालकों के अनुशासन और समर्पण की सराहना की। उप प्राचार्य आरडी राजपूत ने विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन के प्रति उनकी सतर्कता के लिए आभार व्यक्त किया। ऑटो रिक्शा संगठन के पदाधिकारियों ने विद्यालय की इस पहल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से चालकों में अपने कार्य के प्रति गौरव और जिम्मेदारी का भाव बढ़ता है।

Views Today: 28

Total Views: 28

Leave a Reply

error: Content is protected !!