Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

सोने के जेवरात उपहार के नाम पर मजदूर महिला से लूटे 1 लाख १९ हजार  

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, माखन नगर। क्षेत्र में सोने के जेवरात का उपहार का लालच देकर गांव की मजदूर महिला से पैसे हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम गुजारवाड़ा निवासी जशवती पति जगदीश यादव ने थाना माखन नगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि मेरे मोबाइल पर व्हाट्स ऐप पर मोबाइल नंबर 971553591736 से संदेश आया कि तुम्हे सोने के गहने भेजे हैं, जो बॉम्बे एयर पोर्ट पर पड़े हैं। जिनका टैक्स लग रहा है पैसे भेज दो। मैंने उनकी बातों में आकर 6 बार में उनके क्यूआर कोड पर 21 से 23 फरवरी के बीच एक लाख उन्तीस हजार रुपए डाल दिए, अब मोबाइल बंद कर लिया है। महिला की रिपोर्ट पर थाना माखन नगर ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। थाना प्रभारी अनूप यूईके ने बताया कि लालच में आकर इस तरह की धोखाधड़ी लगातार होती रहतीं हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार समय-समय पर लगातार जनजागरुकता अभियान चलाए जाते हैं। आगे भी अन्य संस्थाओं के माध्यम से अभियान और चलाए जाएंगे जिससे गरीब, मजदूर, अनपढ़ ग्रामीण जन धोखाधड़ी से बच सकंे।

67 Views
What do you think?

Leave a Reply