Skip to content
Saturday, 31 October 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है

1 min read
Text Size:
अनोखा तीर हरदा:-आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के मानपुरा स्थित टिमरन नदी पर बना पानी का रपटा है। जिसके दोनों तरफ से आबादी क्षेत्र का ड्रेनेज नदी में समाता है। यह सिलसिला कई सालों ने जारी है। लेकिन, इस दिशा में कोई कारगर कदम नही उठता विचारणीय है। इसकी मुख्य वजह यह कि एक तरफ ये अव्यवस्था गंदगी का माहौल बनाए रखती है।  ऐसा केवल यहीं नही बल्कि दो-तीन जगहों पर देखने को मिल जाएगा।  हालांकि, मिली जानकारी के मुताबिक नगर पालिका ने भविष्य के मद्देनजर वॉटर ट्रीटमेंट प्लान का प्रस्ताव तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिये भेजा है, ताकि नदी में स्वच्छ व साफ-सुथरा पानी आगे बढ़ाया जा सके। किंतु यह कार्ययोजना फिलहाल कागजों तक सीमित है। उम्मीद है जल्द धरातल पर चरितार्थ हो सकेगा। लेकिन इस बीच लोगों का यह कहना जारी है, कि यह बात गलत है।
425 Views
What do you think?

Leave a Reply