यह बात गलत है  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर का बॉम्बे रोड यानि व्हाया घंटाघर होकर खंडवा रोड के बीच का मामला है। जहां सड़क के दोनों तरफ बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन तथा बेलगाम ट्राफिक के अलावा अब सड़क पर आवारा मवेशियों का जमघट आवाजाही को खासा बाधित करता है। यही समस्या रात्रि में अप्रिय घटना में तब्दील होने की बात से इंकार नही कर सकते हैं। बावजूद, इस दिशा में कार्रवाई नगण्य है। वहीं दूसरी ओर संबंधित गौ पालकों पर नकेल नही कसी जा रही है। जिसके चलते उनकी लापरवाही थमने का नाम नही ले रही है। फलस्वरूप उनके द्वारा मवेशियों को भगवान भरोसे छोड़ देने का सिलसिला जारी है। जिसके चलते मवेशियों के स्वास्थ्य पर जहां बुरा असर पड़ रहा है, वहीं सड़क पर उठते, बैठते व घूमते-फिरते समय हादसे की जद में बने रहते हैं। यही वजह है कि लोग मवेशियों की मौजूदगी पर तंज कस ही देते हैं, कि यह बात गलत है।

Views Today: 2

Total Views: 308

Leave a Reply

error: Content is protected !!