Skip to content
Saturday, 31 October 2026
यह बात गलत है

यह बात गलत है  

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह निकटवर्ती ग्राम खिड़कीवाला पहुंच मार्ग है। जो अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। साथ ही अप्रिय घटना को खुला न्यौता भी दे रहा है। दरअसल, ग्राम खिड़कीवाला में यह मार्ग लंबे समय से निर्माण की बांट जोह रहा है। इसी रास्ते पर नहर की पुलिया बनी है। जहां से रबी सीजन में पानी गुजरता है। फिलहाल पुलिया का एक छोर बुरी तरह क्षतिग्रस्त है, जबकि दूसरा छोर मिट्टी के मलबे में दबा है। जिसके चलते पानी का बहाव बाधित होना तय है। यही वजह है कि स्थानीय लोग इस समस्या को लेकर खासे चिंतित है। वहीं समय रहते पुलिया के सुधार कार्य की बात पर जोर दे रहे हैं, ताकि ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो सके। बता दें कि क्षतिग्रस्त पुलिया पर एक बड़ा गड्ढा हो गया है। जिसके चलते वाहन दुर्घटना का डर बना रहता है। इसीलिये, लोग यहां से गुजरते समय अतिरिक्त एहतियात बरतने को बाध्य हैं। क्योंकि, नजर हटी की दुर्घटना घटी वाली कहावत चरितार्थ होते देर नही लगती है। यही कारण भी है कि लोग दो टूक कहना नही चूक रहे, कि यह बात गलत है।

342 Views
What do you think?

Leave a Reply