आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह मुख्यालय स्थित शासकीय जिला अस्पताल का नजारा है। जहां एक तरफ जहां लोग गर्मी के चलते हलाकान हैं, वहीं स्वास्थ्य परिसर में यह नजारा जन चर्चाओं का विषय बना हुआ है। जिसका मुख्य कारण यह कि गर्मी के दिनों में ऐसी जगहों पर मच्छरों का डेरा रहता है, जो जनस्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक है। इसके अलावा परिसर में ओपन चेंबर अलग बीमारी को आमंत्रण दे रहे हैं। जबकि इन सबसे बचाव के लिये प्रशासन तथा स्वयं जिला स्वास्थ्य विभाग लोगों को अपने-अपने घर तथा कार्य स्थल के आसपास समुचित साफ-सफाई के प्रति निरंतर जागरूक कर रहे हैं। साथ ही लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है, ताकि मौसमी बीमारियों से बचाव सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा सुरक्षित एवं शुद्ध खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की दरकार है। बहरहाल, जिले का प्रमुख या यूं कहें कि सबसे बड़ा स्वास्थ्य केन्द्र निगरानी और रखरखाव के अभाव में अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यही कारण है कि यहां पहुंचने वाले लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।
यह बात गलत है

Text Size:
374 Views
What do you think?






